लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, भारत सहित दुनिया के सभी लोकतंत्र चुनौतियों का सामना कर रहे हैं: कृष्णमूर्ति

By भाषा | Updated: April 8, 2021 09:35 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ अप्रैल भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अमेरिका और भारत सहित दुनियाभर में लोकतंत्र चुनौतियों का सामना कर रहा है।

‘इंटरनेशनल डे ऑफ कंसाइंस’ के मौके पर बुधवार को उन्होंने कहा, ‘‘आज, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि अमेरिकी लोकतांत्रिक संस्थाएं बड़े खतरों का सामना कर रही हैं।’’

कृष्णमूर्ति का इशारा छह जनवरी को यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर हुए हमले की ओर था।

‘इंटरनेशनल डे ऑफ कंसाइंस’ पांच अप्रैल को मनाया जाता है।

कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘छह जनवरी को हुए हमले के जवाब में अमेरिकियों को किसी भी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से तैयार करना होगा, जिसमें कि सभी जातियों, धर्मों और पृष्ठभूमि के व्यक्ति अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकें और अपने अधिकारों एवं सुरक्षा की गारंटी के साथ शांति से रह सकें।’’

उन्होंने कहा कि एशियाई-अमेरिकियों पर हाल में हुए बड़े हमले सभी के अधिकारों और सुरक्षा का बचाव करने की तात्कालिकता को रेखांकित करते हैं।

भारतीय-अमेरिकी सांसद ने कहा, ‘‘मेरे जन्म स्थल भारत सहित दुनियाभर के लोकतंत्र एक जैसी ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। भारत की तरह अमेरिका में भी हिंदू, मुस्लिम, ईसाई सहित सभी धर्म और संस्कृति के लोग बसते हैं... और इनका अपनी पूर्ण क्षमताओं के साथ आजादी से सुरक्षित जीवन जीना संभव होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय लोगों और इसके संस्थानों को विभाजित करने वाले मुद्दों से विश्वभर के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने, चीनी सेना की अक्रामकता का सामना करने, अर्थव्यवस्था को बहाल करने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने जैसी आम चुनौतियों से निपटने की दिशा में बाधा उत्पन्न करने का खतरा पैदा होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला