लाइव न्यूज़ :

हैती में बंधक बनाए गए अमेरिकी मिशनरी समूह के सभी लोग रिहा किए गए

By भाषा | Updated: December 17, 2021 08:36 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), 17 दिसंबर (एपी) हैती में दो माह पूर्व बंधक बनाए गए अमेरिकी मिशनरी समूह के शेष सभी लोगों को भी रिहा कर दिया गया है।

हैती की पुलिस और गिरजाघर से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। हैती की नेशनल पुलिस के प्रवक्ता गैरी देसरोसिएर्स ने एसोसिएटेड प्रेस से इस बात की पुष्टि की लेकिन अन्य जानकारी मुहैया नहीं कराई।

‘क्रिश्चियन एड’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी प्रार्थनाएं सुनने के लिए ईश्वर का धन्यवाद है... शेष 12 बंधक अब आजाद हैं। हमारे सभी 17 लोग अब सुरक्षित हैं।’’

एक स्थानीय मानवाधिकार संगठन के अनुसार 16 अक्टूबर को ‘400 मावोजो’ गिरोह ने मिशनरी समूह के लोगों का अपहरण कर लिया था। इस समूह में कुल 17 लोग थे जिनमें 16 अमेरिकी और एक कनाडा का नागरिक था। समूह में पांच बच्चे भी शामिल थे, जिनमें एक बच्चे की उम्र आठ माह थी। समूह के वाहन चालक का भी अपहरण कर लिया गया था, चालक हैती का ही नागरिक था।

इस गिरोह के सरगना ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर बंधकों को जान से मारने की धमकी दी थी। अधिकारियों ने कहा था कि गिरोह प्रति व्यक्ति दस लाख डॉलर की मांग कर रहा था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि इसमें बच्चे शामिल थे अथवा नहीं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों को रिहा कराने के लिए फिरौती की रकम दी गई या नहीं।

अमेरिकी राज्य मिशिगन के हार्ट शहर में हार्ट डनकार्ड ब्रदरन चर्च के सदस्य कार्लेटन होर्स्टने बताया कि गिरजाघर के सदस्यों को बृहस्पतिवार सुबह एक संदेश मिला कि सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया है। सांसद बिल हुइज़ेंगा ने कहा, ‘‘आज वह दिन आ गया जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे और जिसे पाने के लिए मेहनत कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें