लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की सभी बैठकों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का लिया गया संज्ञान: श्रृंगला

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:43 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी बैठकों में उन चिंताओं का संज्ञान लिया गया कि पाकिस्तान एक ऐसे देश के रूप में प्रतिनिधित्व करता है जिसने कई मायने में अफगानिस्तान के भीतर और अफगानिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का समर्थन और पोषण किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद श्रृंगला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसी भावना है कि स्थिति पर बहुत सावधानी से गौर करने की जरूरत है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि पाकिस्तान समुदाय के सदस्य के रूप में अपने बुनियादी दायित्वों को पूरा करे और अपने पड़ोसियों या दुनिया के किसी भी देश के खिलाफ कोई काम ना करे।’’

श्रृंगला ने कहा कि यह द्विपक्षीय संयुक्त बयान के साथ-साथ क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के संयुक्त बयान में जाहिर हुआ है, जो उन भावनाओं को काफी हद तक दर्शाता है।

श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में रेखांकित किया कि आतंकवाद को औजार के रूप में उपयोग करने वाले देशों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक ‘दोधारी’ तलवार है और यह उनके लिए भी ‘‘समान रूप से एक बड़ा खतरा’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला