लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में सभी वयस्कों की सप्ताह में दो बार कोविड-19 जांच होगी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:16 IST

Open in App

(अदिति खन्न)

लंदन, पांच अप्रैल ब्रिटेन की सरकार ने बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए सोमवार को नयी रणनीति की घोषणा की।

सरकार के मुताबिक इंग्लैंड में रहने वाले सभी लोग शुक्रवार से सप्ताह में दो बार मुफ्त, नियमित और त्वरित कोविड-19 जांच करा सकेंगे।

कारोबार, दुकानों और रेस्तरां पर से पाबंदियों को हटाने की शुरुआत करते हुए ब्रिटिश सरकार ने कहा कि कोई भी शुक्रवार से सप्ताह में दो बार स्वयं और परिवार के सदस्यों की कोविड-19 जांच करा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से वैज्ञानिकों को भी कारगर तरीके से कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि अधिक लोगों की जांच करने से नए वायरस के प्रकार का पता लगाने एवं उस पर नियंत्रण करने की संभावना बढ़ेगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटिश जनता को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बड़ी पहल करनी होगी। चूंकि हम टीकाकरण कार्यक्रम में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और सतर्कतापूर्वक पाबंदियों को हटाने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है, ऐसे में नियमित जांच और अहम है व इससे सुनिश्चित होगा कि हमारी कोशिशें बेकार नहीं जाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम पूरे इंग्लैंड में सभी के लिए अब मुफ्त रैपिड जांच की शुरुआत करने जा रहे हैं जो महामारी को रोकने और उस पर नजर रखने में हमारी मदद करेगी जिससे हम अपने प्रियजनों को देख सकेंगे और उन कार्यों का आनंद ले सकेंगे जो हम करना चाहते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में अब तक मुफ्त रैपिड कोविड-19 जांच की सुविधा केवल उन लोगों को उपलब्ध थी जिन्हें सबसे अधिक खतरा है या जो काम के लिए घर से निकलते हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मी, नर्स आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल