लाइव न्यूज़ :

चीन में पानी से भरी कोयला खदान में फंसे सभी 20 खनिकों को बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 17 दिसंबर चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में पानी भरने के कारण फंसे सभी 20 खनिकों को शुक्रवार को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार घटना बुधवार को शियाओई शहर के दुशीगोउ में कोयला खदान में हुई। दुर्घटना के लिये अवैध खनन को जिम्मेदार बताया गया है।

फंसे खनिकों की संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि 22 खनिक फंस गए थे और बाद में यह आंकड़ा 21 बताया गया।

शुक्रवार को शिन्हुआ की अंतिम खबर के अनुसार सभी 20 खनिकों को बाहर निकाल लिया गया है। बचाव कर्मियों ने शुक्रवार सुबह खनिकों से संपर्क स्थापित किया। शुक्रवार तड़के पहले एक खनिक को बाहर निकाला गया।

फंसे हुए लोगों को बचाने के लिये घटनास्थल पर कम से कम 400 बचावकर्ता दिन-रात काम कर रहे थे। बचावकर्मियों ने कहा कि कई पंप लगाए गए, जिससे खदान में पानी का स्तर 2.1 मीटर कम हो गया। कम तापमान और तेज हवाएं खोज और बचाव कार्यों में मुश्किलें आईं।

समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर में कहा गया है कि स्थानीय सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने मामले के संबंध में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद, चीन में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल