लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में सैर करने वाले ये थे पहले मानव, 85 साल की उम्र में मॉस्को में निधन

By भाषा | Updated: October 11, 2019 19:38 IST

अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव को दो बार देश के शीर्ष सम्मान ‘हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ से सम्मानित किया गया। लियोनोव, यूरी गगारिन के घनिष्ठ मित्र थे जो 1961 में बाहरी अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोवियत रूस काल के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधनएलेक्सी लियोनोव 1965 में बाहरी अंतरिक्ष में सैर करने वाले पहले मानव बने

अंतरिक्ष में 1965 में चहलकदमी करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने कहा कि उसे अंतरिक्ष यात्री नंबर 11 के निधन की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है जिन्हें दो बार देश के शीर्ष सम्मान ‘हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ से सम्मानित किया गया।

लियोनोव, यूरी गगारिन के घनिष्ठ मित्र थे जो 1961 में बाहरी अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे। चार साल बाद जब लियोनोव वोस्कोड 2 मिशन के दौरान अंतरिक्षयान से बाहर निकले और उन्होंने 12 मिनट नौ सेंकेंड तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की तब उन्होंने एक इतिहास रचा था।

वैसे तो अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में चहलकदमी सफल रही लेकिन धरती पर उनकी वापसी करीब करीब दुखद घटना में तब्दील हो गयी। वह और अन्य अंतरिक्ष यात्री पावेल बेलयायेव दुर्घटना का शिकार होकर साइबेरिया के जंगलों में उतरे थे।

लियोनोव की सहायिका नतालिया फिलिमोनोवा ने कहा कि लियोनोव ने लंबी बीमारी के बाद मास्को के बुर्डेंको अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक अन्य अंतरिक्ष यात्री बोरिस वोलीनोव की पत्नी तमारा वोलीनोव ने कहा, ‘‘ यह हम सभी के लिए बड़ी त्रासदी है। वह अनोखे व्यक्ति थे।’’ तमारा ने अंतरिक्षयात्रियों के बारे में एक पुस्तक लिखी है। 

टॅग्स :रूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा