लाइव न्यूज़ :

एलेक्स एलीस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच जनवरी ब्रिटिश रणनीतिक विशेषज्ञ एलेक्स एलीस भारत में ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त होंगे । विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

नौकरशाह एलीस (53) फिलहाल ब्रिटिश मंत्रिमंडल कार्यालय में सरकार की समेकित कूटनीति, विकास एवं रक्षा समीक्षा से संबद्ध उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

नयी दिल्ली में वह सर फिलीप बार्टन की जगह लेंगे जो स्थायी अवर सचिव के तौर पर नवविस्तारित एफसीडीओ का प्रभार संभालने के लिए पिछले साल ब्रिटेन लौट गये।

एफसीडीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्री एलेक्स एलीस सीएमजी को सर फिलीप बार्टन केसीएमजी ओबीई के स्थान पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री एलीस जनवरी, 2021 के दौरान अपना पदभार ग्रहण करेंगे।’’

महानिदेशक के तौर पर ब्रिटेन एवं यूरोपीय संघ सुरक्षा साझेदारी, ब्रिटेन के निकटतम साझेदारों के साथ संबंधों, पिछले यूरोपीय संघ से पृथकाव विभाग में ब्रेक्जिट पर यूरोपीय संघ के साथ कामकाज संभाल चुके एलीस को सुरक्षा मुद्दों एवं रणनीति पर व्यापक अनुभव वाला शख्स बताया जाता है।

वह ब्राजील, पुर्तगााल आदि में ब्रिटिश उच्चायुक्त रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना