लाइव न्यूज़ :

घर में रात को लगी आग, वफादार कुत्ते ने ऐसे बचाई सारे घरवालों की जान

By भाषा | Updated: September 9, 2020 13:56 IST

आग लगने की वजह से घर को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन घर के मालिक वॉकर इस बात से प्रसन्न हैं कि पूरा परिवार सुरक्षित हैं और वह भी चार साल के राल्फ (कुत्ते का नाम) की बदौलत। 

Open in App
ठळक मुद्देनॉर्थ शेलबाई दमकल विभाग के बटालियन प्रमुख रॉबर्ट लॉसन ने बताया कि आग ग्रिल से हो कर पूरे घर में फैल रही थी।घर के मालिक वॉकर, सबकी जान बचाने वाले राल्फ (कुत्ते का नाम) को बाहर निकालने के लिए घर के अंदर गए।

अलबामा: अलबामा में रहने वाले एक परिवार की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई जब उनके कुत्ते ने रात के वक्त लगातार भौंक कर परिवार को जगा दिया और परिवार ने देखा कि उनका पूरा घर आग की चपेट में है। एक वेबसाइट के अनुसार बर्मिंघम होम में रहने वाले डेरेक वॉकर ने बताया कुत्ता ‘राल्फ’ अमूमन रात के वक्त नहीं भौंकता, इसलिए जब रात के वक्त राल्फ ने अजीब आवाज में भौंकना शुरू किया तो वह देखने के लिए उठे की माजरा क्या है।

वॉकर ने बताया कि उठने पर उन्होंने देखा कि उनके किचन की खिड़की में आग लगी है। नॉर्थ शेलबाई दमकल विभाग के बटालियन प्रमुख रॉबर्ट लॉसन ने बताया कि आग ग्रिल से हो कर पूरे घर में फैल रही थी। वॉकर ने कहा,‘‘ मैं जोर से चिल्लाया ‘आग’ और सारे लोग उठ गए। मेरी पत्नी उठ गई और उसने बेटियों को उठाया और उन्हें ले कर घर से बाहर निकल गई।’’

उन्होंने बताया कि बेटियों को बाहर पहुंचाने के बाद उनकी पत्नी बेटे को जगाने के लिए फिर घर के अंदर गईं, जो गहरी नींद में सो रहा था और उसके पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ था। वॉकर ने कहा,‘‘आग उसके दीवार के ठीक पीछे थी लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला क्योंकि वह पूरी तरह से कंबल लपेट के सोता है।’’ वॉकर, सबकी जान बचाने वाले राल्फ को बाहर निकालने के लिए घर के अंदर गए। उनके घर में दो छोटे सुअर भी थे।

उन्होंने कहा कि राल्फ और एक सुअर को वह बाहर निकाल लाए लेकिन दूसरे सुअर पर्ल ने दम तोड़ दिया। आग से घर को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन वॉकर इस बात से प्रसन्न हैं कि पूरा परिवार सुरक्षित हैं और वह भी चार साल के राल्फ की बदौलत। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला