अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान संकट पर कहा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:53 IST2021-08-13T19:53:59+5:302021-08-13T19:53:59+5:30

Al-Qaeda will likely return: UK defense minister on Afghanistan crisis | अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान संकट पर कहा

अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान संकट पर कहा

लंदन, 13 अगस्त ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान ‘गृह युद्ध’ की तरफ बढ़ रहा है और क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ने के साथ आतंकवादी संगठन अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा।

वह अफगानिस्तान में बचे ब्रिटेन के बाकी सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए करीब 600 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने के सरकार के फैसले के बारे में ब्रिटेन के मीडिया संस्थानों को जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम गृह युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।’’

अफगानिस्तान से मई महीने से अमेरिका द्वारा सैनिकों की वापसी का जिक्र करते हुए वालेस ने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘‘मुझे इस बात की बहुत चिंता है कि असफल देश इस तरह के लोगों के पनपने के केंद्र बन रहे हैं। निश्चित रूप से मैं चिंतित हूं। इसलिए मैंने कहा था कि मुझे लगता है कि यह सही समय या फैसला नहीं था।’’

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि काबुल में ब्रिटिश दूतावास में काम कर रहे कर्मियों की संख्या कम कर दी गयी है और केवल जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Al-Qaeda will likely return: UK defense minister on Afghanistan crisis

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे