लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अलकायदा की संख्या ‘थोड़ी’ बढ़ी है : अमेरिकी कमांडर

By भाषा | Updated: December 10, 2021 11:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 दिसंबर (एपी) अमेरिका की सेना के अगस्त के अंत में अफगानिस्तान से जाने के बाद वहां आतंकवादी समूह अलकायदा के आतंकवादियों की संख्या थोड़ी बढ़ी है और देश के नए तालिबान नेता इस बात को लेकर बंटे हुए हैं कि समूह के साथ संबंध तोड़ने के संबंध में 2020 में किए गए संकल्प को पूरा किया जाए या नहीं। अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

यूएस सेंट्रल कमान के प्रमुख मरीन जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैन्य और खुफिया एजेंसियों के चले जाने से अफगानिस्तान के अंदर अलकायदा और अन्य चरमपंथी समूहों पर नजर बनाए रखना बहुत कठिन हो गया है।

मैकेंजी ने अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में कहा कि यह स्पष्ट है कि अलकायदा अफगानिस्तान के अंदर अपनी मौजूदगी को फिर से मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है, जहां से उसने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका के खिलाफ हमलों की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि कुछ आतंकवादी अफगानिस्तान की सीमा से देश में आ रहे हैं, लेकिन अमेरिका के लिए इनकी संख्या पर नजर रखना कठिन है।

अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका ने करीब 20 साल तक अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व किया और तालिबान को सत्ता से हटाने में सफल रहा, लेकिन आखिरकार तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। अप्रैल में राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि थी वह अफगानिस्तान से पूरी तरह से सेना को हटा रहे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा