लाइव न्यूज़ :

अलकायदा कमांडर ढेर, 7 साल से फ्रांस को रुला रहा था खून के आंसू, बड़े आतंकी ऑपरेशन को करता था लीड

By भाषा | Updated: June 6, 2020 16:19 IST

फ्रांस के बलों को आतंकवादी संगठन अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल को ढेर करने में सफलता हासिल हुई है। फ्रांस के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार देर रात आतंकवादी के मारे जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के बलों को आतंकवादी संगठन अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल को ढेर करने में सफलता हासिल हुई है।फ्रांस के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार देर रात आतंकवादी के मारे जाने की घोषणा की। साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ लंबी लड़ाई में इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

बमाको। फ्रांस के बलों को आतंकवादी संगठन अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल को ढेर करने में सफलता हासिल हुई है। फ्रांस के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार देर रात आतंकवादी के मारे जाने की घोषणा की। साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ लंबी लड़ाई में इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

साहेल अफ्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फैला एक क्षेत्र है जो सहारा के रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से पृथक करता है। साहेल पट्टी सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाईजीरिया, चाड, सूडान और इरीट्रिया में फ़ैली हुई है। इस्लामिक मगरेब में अलकायदा ने अपने नेता के मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं की है। अलकादा की इस शाखा को एक्यूआईएम के नाम से जाना जाता है और इसने विदेशी नागरिकों को अगवा करके फिरौती में मोटी रकमें वसूल कर लाखों डॉलर की कमाई की है।

रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने ट्वीट किया कि द्रोउकदेल और उसके कई सहयोगी फ्रांस और उनके सहयोगी बलों के हाथों उत्तरी माली में बुधवार को मारे गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फ्रांस ने उसकी शिनाख्त कैसे की है। द्रोउकदेल की मौत की खबर ऐसे वक्त में आई है जब फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड जी5 साहेल समूह ने क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए जनवरी में एक नयी योजना शुरू की थी। कट्टरपंथियों के निगरानी समूह एसआईटीई ने मार्च में एक वीडियो जारी किया था जिसमें द्रोउकदेल ने साहेल क्षेत्र की सरकारों से फ्रांस की सेना को वहां से हटाने को कहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि द्राउकदेल माली में कब से था।

टॅग्स :फ़्रांसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा