लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्पाईवेयर के जरिये अल-जजीरा के पत्रकारों के फोन को निशाना बनाया गया: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:31 IST

Open in App

(शब्द में सुधार के साथ)

दुबई, 21 दिसंबर साइबर सुरक्षा से संबंधित एक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार कतर की मीडिया कंपनी ‘अल जजीरा’ के कई पत्रकारों के फोन को एक उन्नत ‘स्पाईवेयर’ से निशाना बनाया गया है, जिसके सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सरकारों से जुड़े होने की आशंका है।

'सिटिजन लैब' नामक इस संस्था की रविवार को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने एक ऐसे ‘मालवेयर’ का पता लगाया है, जिससे ‘अल जजीरा’ के 36 पत्रकारों, निर्माताओं, एंकरों और कार्यकारियों के निजी फोन में घुसपैठ की गई। इस मालवेयर को इज़राइल स्थित एनएसओ समूह का समर्थन हासिल है, जो दमनकारी सरकारों को ‘स्पाईवेयर’ बेचने की खुले तौर पर निंदा करता रहा है।

‘मालवेयर’ एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल फोन या कम्प्यूटर से गोपनीय या निजी जानकारी चुराने के लिए किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं के सामने सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस ‘मालवेयर’ से फोन के उपयोगकर्ता के बिना कुछ किये आई-संदेश प्रभावित हुए हैं।

'सिटिजन लैब' के अनुसार यह ‘मालवेयर’ फोन को निर्देश देता है कि वे अपनी सामग्री एनएसओ से जुड़े सर्वरों पर अपलोड करें, जिसके साथ ही पत्रकारों का आई-फोन निगरानी में आ जाता है। इसमें न तो उपयोगकर्ता को किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिये कहा जाता है और न ही उसे धमकी भरे संदेश भेजे जाते हैं।

संस्था का कहना है कि यह हमले जुलाई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की उस घोषणा से कुछ ही हफ्ते पहले हुए, जिसमें उसने इज़राइल, यूएई और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी कतर के बीच रिश्ते सामान्य होने की बात कही थी।

काफी समय तक गुपचुप तरीके से चली बातचीत के बाद इन देशों के बीच समझौता हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल