लाइव न्यूज़ :

अजीतपाल सिंह की फिल्म 'फायर इन द माउंटेन्स' को मिला पुरस्कार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:43 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 28 मई फिल्म निर्देशक अजीतपाल सिंह की बहुचर्चित फिल्म ‘फायर इन द माउंटेन्स’ को 19वें लॉस एंजिलिस भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएलए) में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के ऑडियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

आठ दिनों तक चले आईएफएफएलए के 19वें संस्करण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान 17 भाषाओं की 40 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। फिल्म महोत्सव में 16 महिला निर्देशकों की फिल्में भी दिखाई गयीं।

‘फायर इन द माउंटेन्स’ निर्देशक के रूप में अजीतपाल सिंह की पहली फिल्म है। फिल्म समारोह की शुरुआत इसी फिल्म के प्रदर्शन के साथ की गयी।

पुरस्कार जीतने के बाद अजीत ने कहा, ‘‘हम हमेशा से ही दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्में बनाते हैं, इसलिए यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि ‘फायर इन द माउंटेन्स’ कैलिफोर्निया के दर्शकों को पसंद आई और उन्होंने हमें पुरस्कार से सम्मानित किया।’’

‘फायर इन द माउंटेन्स’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें एक माँ की कहानी है जो हिमालय के सुदूर क्षेत्र के एक गाँव में रहती है। अपने दिव्यांग बेटे को फिजियोथेरेपी के वास्ते ले जाने के लिये गाँव में सड़क बनाने के लिए वह पैसे बचाने के लिए कड़ी मेहनत करती है।

हालांकि, महिला के पति का मानना है कि जागर पद्धति के जरिए उनका बेटा ठीक हो सकता है और वह उसकी बचत की धन राशि को चुरा लेता है।

फिल्म में विनम्रता राय, चंदन बिष्ट और सोनल झा के अलावा युवा कलाकार हर्षिता तिवारी तथा मयंक सिंह जायरा ने अहम भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी