लाइव न्यूज़ :

अजित डोभाल ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:41 IST

Open in App

कोलंबो, 28 नवंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में विविधता लाने तथा इसे और आगे बढ़ाने के तरीकों को लेकर उनके साथ "सार्थक" बातचीत की।

डोभाल भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय समुद्री वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुनारत्ने और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ हुई बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक छह साल बाद हुयी है।

भारतीय उच्चायोग ने यहां एक ट्वीट में कहा कि एनएसए अजित डोभाल ने राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की और सार्थक चर्चा की। डोभाल ने उम्मीद जतायी कि भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राजपक्षे के मजबूत नेतृत्व में और प्रगाढ़ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं