लाइव न्यूज़ :

यरूशलम में तनाव के बाद गाजा और इजराइल के बीच हवाई हमले

By भाषा | Updated: April 25, 2021 09:14 IST

Open in App

यरूशलम, 25 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति बनाए रखने की अपील और इजराइली नेताओं के आक्रामक ढंग से जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी के बावजूद गाजा पट्टी से इजराइल की तरफ शनिवार को फिर से रॉकेट दागे गए।

इजराइली पुलिस और धुर दक्षिणपंथी यहूदी समूहों से फलस्तीनियों की हिंसक झड़प से यरूशलम में तनाव बढ़ गया है। इजराइल और गाजा के बीच कई महीनों में सीमा-पार से इस पैमाने पर हिंसा हुई है।

सेना ने बताया कि चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल के स्देरोत कस्बे की तरफ रॉकेट दागे जिन्हें हवाई सुरक्षा बलों ने रोक दिया।

शनिवार सुबह, गाजा पट्टी में चरमपंथियों ने इजराइल की तरफ करीब 36 रॉकेट दागे जबकि इजराइली सेना ने भी सत्तारूढ़ हमास समूह द्वारा संचालित ठिकानों पर पलटवार किया।

ये रॉकेट उस वक्त दागे गए जब सैकड़ों फलस्तीनियों की पूर्वी यरूशलम में इजराइली पुलिस के साथ झड़प हुई। इन झड़पों में कम से कम चार पुलिसकर्मी और छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए। रमजान के पवित्र माह के दौरान ये झड़पें लगभग हर दिन हो रही हैं और इनके रुकने के कहीं कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने गाजा और यरूशलम को लेकर शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से चर्चा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को गाजा में बन रही हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

यरूशलम को लेकर उन्होंने कहा कि इजराइल हर किसी को उपासना की स्वतंत्रता देगा और उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की।

क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के दूत टोन वेनेसलैंड ने हिंसा की निंदा की और कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा