इंजन में खराबी के बाद रूस में विमान ने की आपात लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:18 IST2021-07-16T18:18:28+5:302021-07-16T18:18:28+5:30

Aircraft made emergency landing in Russia after engine failure, all aboard safe | इंजन में खराबी के बाद रूस में विमान ने की आपात लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

इंजन में खराबी के बाद रूस में विमान ने की आपात लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

मास्को, 16 जुलाई (एपी) रूस में आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उस विमान का पता चल गया है जो साइबेरिया में लापता हो गया था। अधिकारियों ने कहा कि विमान में सवार सभी 19 यात्री व चालक दल के सदस्य जीवित हैं।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने पूर्व में कहा था कि एएन-28 विमान शुक्रवार को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में गायब हो गया। उसने कहा कि विमान के दो इंजनों में से एक के खराब होने के बाद उसे मजबूरन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है जो छोटी दूरी की उड़ान के लिये इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।

यह विमान स्थानीय सिला एयरलाइन का था और केड्रोवोय से टोम्स्क शहर जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aircraft made emergency landing in Russia after engine failure, all aboard safe

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे