लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान को आतंकियों पर एक्शन की नसीहत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 27, 2019 10:36 IST

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात की। उन्होंने पाकिस्तान को मौजूदा तनाव में संयम से काम लेने को कहा है और कहा कि उसे अपनी जमीन से संचालित आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देएयर स्ट्राइक के बाद वैश्विक समुदाय भी भारत के समर्थन में है।अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की बात कही।

बालाकोट में आतंकियों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद वैश्विक समुदाय भी भारत के समर्थन में है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात की। उन्होंने पाकिस्तान को मौजूदा तनाव में संयम से काम लेने को कहा है और कहा कि उसे अपनी जमीन से संचालित आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करना चाहिए। 

अमेरिका ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा, '26 फरवरी को भारत की आतंक-रोधी कार्रवाई के बाद हमने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की और क्षेत्र में शांति बहाली के साझा उद्देश्य पर जोर दिया। हमने पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी से भी बात की और तनाव कम करने के लिए संयम से काम लेने को कहा। मिलिट्री एक्शन की बजाए उनकी जमीन से संचालित आतंकी संगठनों पर एक्शन करने को कहा। हमने दोनों विदेश मंत्रियों से सीधा संवाद स्थापित करने और मिलिट्री एक्शन से बचने को प्रोत्साहित किया।'

पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने अपने भारतीय समकक्ष अजित डोभाल को बताया था कि अमेरिका भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया था कि पाकिस्तान जैश ए मोहम्मद और अन्य आतंकवादी समूहों के लिए सुरक्षित पनाहगाह समाप्त करे।    कुरैशी ने साथ ही अन्य देशों के राजनयिकों को भी भारत की ओर से पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के ‘‘उल्लंघन’’ के बारे में जानकारी दी।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानइंडियासुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट