लाइव न्यूज़ :

सिडनी हवाई अड्डे पर चोरी करते पकड़ा गया एयर इंडिया का कमांडर, परिसर में घुसने पर भी बैन!

By भाषा | Updated: June 23, 2019 18:46 IST

भसीन को एआई301 विमान के एक कमांडर (पायलट) के तौर पर तैनात किया गया था। उनका विमान 22 जून की सुबह 10.45 बजे (स्थानीय समय) सिडनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देभसीन के बिना अनुमति के एअर इंडिया परिसर में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है। भसीन को एआई301 विमान के एक कमांडर (पायलट) के तौर पर तैनात किया गया था।

नई दिल्ली, 23 जूनः सिडनी हवाई अड्डे पर एक कर मुक्त (ड्यूटी-फ्री) दुकान से कथित तौर पर बटुआ चुराने के मामले में एअर इंडिया ने अपने क्षेत्रीय निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) रोहित भसीन को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भसीन के बिना अनुमति के एअर इंडिया परिसर में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है।

भसीन को एआई301 विमान के एक कमांडर (पायलट) के तौर पर तैनात किया गया था। उनका विमान 22 जून की सुबह 10.45 बजे (स्थानीय समय) सिडनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाला था। एअर इंडिया (एआई) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक एक कैप्टन मिस्टर रोहित भसीन सिडनी में एक कर मुक्त दुकान से बटुआ चोरी करते पकड़े गये। भसीन क्षेत्रीय निदेशक भी हैं। एअर इंडिया ने इस घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और तब तक कैप्टन को निलंबित कर दिया गया है।’’

एअर इंडिया द्वारा शनिवार को जारी निलंबन आदेश में कहा गया, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक आपने सिडनी हवाई अड्डे पर 22 जून, 2019 को उड़ान एआई 301 के प्रस्थान से पहले एक ड्यूटी फ्री दुकान से कथित तौर पर सामान चुराने की हरकत की है।’’ उसमें कहा गया, ‘‘आपके खिलाफ किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के शुरू करने और जांच पूरी होने तक आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास सिडनी में हुई थी और सिडनी-दिल्ली उड़ान के शाम करीब 7.30 बजे हवाई अड्डे पर उतरने के साथ ही कैप्टन को निलंबित करने का आदेश थमा दिया गया था। बहुत तेज और अनुकरणीय कार्रवाई की गई है।’’ परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगने के अलावा, आदेश में उन्हें अपना पहचान पत्र जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा