लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में महिला पायलट की मौत के बाद वायु सेना प्रमुख का इस्तीफा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:47 IST

Open in App

सोल, चार जून (एपी) दक्षिण कोरिया में एक महिला पायलट के कथित यौन उत्पीड़न और आत्महत्या करने के मामले पर जनता के रोष को देखते हुए वायु सेना प्रमुख ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

महिला पायलट के परिवार का आरोप है कि उसके एक पुरुष सहयोगी ने उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।

राष्ट्रपति मून जे-इन के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायु सेना प्रमुख जनरल ली सिओंग-योंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले वायु सेना प्रमुख ने वक्तव्य जारी कर कहा था कि वह इस घटना को लेकर ‘‘गहरी जिम्मेदारी’’ महसूस कर रहे हैं।

जनरल ली ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब एक दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि महिला सहयोगी का यौन उत्पीड़न करने के संदेह पर एक पुरुष पायलट को गिरफ्तार किया गया है।

पुरुष पायलट पर आरोप है कि उसने मार्च के महीने में रात्रि भोज के बाद अपने वायु सैन्य अड्डे की ओर लौटते समय कार में महिला का यौन उत्पीड़न किया था।

महिला के परिवार की ओर से दायर की गयी याचिका के मुताबिक पीड़िता ने घटना के बारे में अपने वरिष्ठ सहयोगियों को बताया था, लेकिन वरिष्ठों की ओर से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश के बाद महिला ने मई में आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों ने आरोपी से समझौता करने के लिए महिला पर दबाव भी बनाया था।

इस मामले को लेकर शुक्रवार अपराह्न तक 3,40,000 से अधिक लोगों ने याचिका पर हस्ताक्षर कर वायु सेना के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जनता के गुस्से को देखते हुए राष्ट्रपति मून ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि अपनी महिला कर्मचारियों की सुरक्षा करने में विफल रहने को लेकर दक्षिण कोरिया की सेना की लंबे समय से आलोचना होती रही है।

ऐसे ही एक मामले में 2017 में नौ सेना की एक महिला अधिकारी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दोषी अधिकारी को बाद में 15 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला