लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख इजराइल यात्रा पर द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:30 IST

Open in App

(स्लग में बदलाव के साथ)

यरूशलम/नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया इजराइल की तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह दोनों सामरिक साझेदारों की वायु सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंध को प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे।

इज़राइली वायुसेना प्रमुख मेजर जनरल अमीकम नॉर्किन के निमंत्रण पर भदौरिया संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मंगलवार को इज़राइल पहुंचे।

भारत, पश्चिम एशिया में इजराइल और यूएई, दोनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी रखता है।

एक सूत्र ने यरूशलम में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों सामरिक साझेदारों के बीच सामान्य पेशेवर विचार-विमर्श का हिस्सा है और यह पिछले साल ही होनी थी लेकिन कोविड-19 के चलते इसमें देर हुई। दोनों देशों में महामारी की स्थिति में सुधार होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख हमारे बीच जारी सहयोग की समीक्षा करने के लिए यहां आए हैं। ’’

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सामरिक साझेदारों के रूप में, भारत और इज़राइल के बीच मजबूत एवं बहु-आयामी संबंध हैं, जिसका एक महत्वपूर्ण स्तंभ, रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर पर आदान-प्रदान है।’’

वायु सेना ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष, दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान को और प्रगाढ़ करने तथा उसका दायरा बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। ’’

वायु सेना के बयान के अनुसार, इज़राइल जाने से पहले भदौरिया यूएई में थे, जहां उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष इब्राहिम नासिर एम अल अलवी से मुलाकात की और दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच संबंध और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल