लाइव न्यूज़ :

अबू धाबी में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट समेत चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:27 IST

Open in App

अबू धाबी,दो अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में शनिवार को एक पुलिस एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो पायलट, एक असैन्य डॉक्टर और एक नर्स की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खलीज टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, अबू धाबी पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि पायलट प्रशिक्षक खामिस सईद अल-होली, लेफ्टिनेंट पायलट नासिर मोहम्मद अल-रशीदी के अलावा डॉक्टर शाहिद फारूक गुलाम और नर्स जोएल क्यू सकारा मिंटों की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

अबू धाबी पुलिस मुख्यालय ने अपने चिकित्सा दल के चार सदस्यों की मौत पर शोक जताया।

पुलिस ने कहा, '' शनिवार को ड्यूटी के दौरान एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई।''

गल्फ न्यूज ने हादसे में मारे गए दो पायलटों की पहचान यूएई के नागरिक के तौर पर की। हालांकि, डॉक्टर गुलाम और नर्स मिंटो की नागरिकता के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना