लाइव न्यूज़ :

भविष्य में जानवरों से मानव में होने वाले अत्यधिक खतरे वाले वायरस का अनुमान लगाएगा एआई

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:22 IST

Open in App

लंदन, 30 सितंबर मशीन लर्निंग भविष्य में पशुओं से मनुष्यों में होने वाले वायरस संक्रमण का अनुमान लगा सकता है। मशीन लर्निंग एक तरह की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) है। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है ।

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के शोधकर्ताओं ने कहा कि मनुष्यों में होने वाली ज्यादा संक्रामक बीमारी पशुजन्य हैं जो वायरस के पशुओं से मनुष्यों में आने के कारण होता है।

अत्यधिक खतरे वाले वायरसों की पहचान से शोध एवं निगरानी प्राथमिकताओं में सुधार आएगा।

बहरहाल, फैलने से पहले ही पशुजन्य बीमारी की पहचान एक बड़ी चुनौती है क्योंकि करीब 16 लाख 70 हजार पशु वायरसों में से कुछ ही मनुष्यों को संक्रमित कर पाने में सक्षम होते हैं।

शोधकर्ताओं ने वायरल जीनोम सिक्वेंस का इस्तेमाल कर मशीन लर्निंग प्रारूप विकसित करने के लिए 36 परिवारों से 861 वायरस प्रजातियों का डाटा तैयार किया।

इसके बाद उन्होंने मशीन लर्निंग प्रारूप बनाए जिससे वायरस जीनोम के आधार पर मानव संक्रमण की संभावना का पता लगाने का प्रयास किया गया।

मशीन लर्निंग कम्प्यूटर एलगोरिद्म का अध्ययन है जिसे अनुभव के माध्यम से स्वत: उन्नत किया जा सकता है।

अध्ययन ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है जिसमें पाया गया कि वायरल जीनोम में सामान्यीकरण के गुण हो सकते हैं और इसमें मानवों को संक्रमित करने वाले पूर्व अनुकूलन वायरसों का पता लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?