पाकिस्तान: अहमदिया मुस्लिम समुदाय के 75 वर्षीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 20, 2023 18:00 IST2023-02-20T17:59:33+5:302023-02-20T18:00:40+5:30

गुजरात के गोत्रियाला में रविवार को 75 वर्षीय अहमदी डॉक्टर रशीद अहमद तकी हत्या का मामला सामने आया है।

Ahmadi Doctor Rasheed Ahmad Shot Dead In Gujrat's Gotriala | पाकिस्तान: अहमदिया मुस्लिम समुदाय के 75 वर्षीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsडॉक्टर रशीद को उस वक्त कई गोलियां मारी गईं, जब वह अपने क्लिनिक में मरीजों की जांच कर रहे थे।बताया जा रहा है कि अहमदिया समुदाय के विरोध में हाफिज इनाम सबसे आगे था।इस सिलसिले में पुलिस ने बाबर नाम के एक स्थानीय लड़के को गिरफ्तार किया है।

गोत्रियाला: गुजरात के गोत्रियाला में रविवार को 75 वर्षीय अहमदी डॉक्टर रशीद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को शाम करीब 5 बजे डॉक्टर रशीद को उस वक्त कई गोलियां मारी गईं, जब वह अपने क्लिनिक में मरीजों की जांच कर रहे थे। 

हाफिज इनाम नाम के एक लड़के का शव पास के खेतों में पाया गया था और यह सबसे अधिक संभावना है कि उसने डॉ रशीद की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि अहमदिया समुदाय के विरोध में हाफिज इनाम सबसे आगे था। इस सिलसिले में पुलिस ने बाबर नाम के एक स्थानीय लड़के को गिरफ्तार किया है। नार्वे के नागरिक डॉ रशीद एक होम्योपैथिक क्लिनिक चला रहे थे। 

उनका परिवार नॉर्वे में बसा हुआ है, जबकि वह देश की सेवा के लिए पाकिस्तान में रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व पांच पुत्रियों को शोकाकुल छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी पाकिस्तान में रहती है, जबकि बाकी सभी बच्चे विदेश में रहते हैं। 

Web Title: Ahmadi Doctor Rasheed Ahmad Shot Dead In Gujrat's Gotriala

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे