लाइव न्यूज़ :

नैंसी पेलोसी के दौरे से पहले, ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर हुआ साइबर हमला

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2022 19:04 IST

चीन का दावा है कि अमेरीकी हाउस स्पीकर के ताइवान दौरे से इलाके में शांति भंग होगी और अस्थिरता पैदा होगी। चीन का कहना है कि अमेरिका चीन की 'वन चाइना पॉलिसी' का उल्लंघन कर रहा है। 

Open in App

Nancy Pelosi Taiwan visit: अमेरीकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के संभावित ताइवान दौरे से पहले ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ है। ताइवान सरकार की वेबसाइट्स भी डाउन हो गई हैं। हालांकि इस मामले में सूत्र ने रॉयटर्स को जानकारी देते हुए कहा कि साइबर हमले के बाद वेबसाइट को वापस लगाया गया है। आपको बता दें कि नैंसी पेलोसी मंगलवार को ताइवान दौरे पर पहुंच रही हैं, जिसको लेकर चीन ने अमेरिका को इसकी कीमत चुकाने की धमकी दी है। 

चीन का दावा है कि अमेरीकी हाउस स्पीकर के ताइवान दौरे से इलाके में शांति भंग होगी और अस्थिरता पैदा होगी। चीन का कहना है कि अमेरिका चीन की 'वन चाइना पॉलिसी' का उल्लंघन कर रहा है। 

मंगलवार को चीन ने यूएस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर आती हैं तो अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी। चीन का कहना है कि अगर अमेरिका को ऐसा लगता है कि नैंसी के ताइवान दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत हो जाएंगे और वे करीब आ जाएंगे, तो वो ऐसा गलत सोच रहे हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एएफपी के हवाले से कहा कि, "अमेरिकी पक्ष इसकी जिम्मेदारी उठाएगा और चीन के संप्रभु सुरक्षा हितों को कम करने की कीमत चुकाएगा।" 

टॅग्स :TaiwanअमेरिकाचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल