लाइव न्यूज़ :

अपने नए मिशन के पहले चीन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग का संकल्प दोहराया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:23 IST

Open in App

बीजिंग, 15 अक्टूबर (एपी) अपने अंतरिक्ष स्टेशन में तीन यात्रियों को भेजने से ठीक पहले चीन ने अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता शुक्रवार को फिर से दोहराई।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजना ‘‘मानवता की भलाई’’ के लिए है और चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष यानों में ‘‘अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आदान-प्रदान को विस्तार देना’’ और ‘‘ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाने में सकारात्मक योगदान देना’’ जारी रखेगा।

चीन, उत्तर-पश्चिम चीन में गोबी डेजर्ट के पास जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान के जरिए दो पुरुषों एवं एक महिला को छह महीने के लिए अपने अंतरिक्ष केंद्र में तियान्हे कोर मॉड्यूल में भेजेगा। इससे पहले चीन के किसी अंतरिक्ष यात्री को इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में नहीं भेजा गया है।

चीनी कार्यक्रम की प्रकृति के गोपनीय होने और सेना से उसके करीब संबंधों पर अमेरिका की आपत्तियों के बाद चीन को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर रखा गया था, जिसने उसे स्थायी स्टेशन पर काम शुरू करने से पहले दो प्रयोगात्मक मॉड्यूल प्रक्षेपित करने के लिए प्रेरित किया गया था।

अमेरिकी कानून के तहत अमेरिकी और चीनी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बीच संपर्क के लिए कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता है, लेकिन चीन फ्रांस, स्वीडन, रूस और इटली जैसे देशों के अंतरिक्ष विशेषज्ञों के साथ सहयोग कर रहा है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि वे अंतरिक्ष स्टेशन के पूरी तरह कार्यात्मक होने के बाद अन्य देशों के अंतरिक्ष यात्रियों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला