लाइव न्यूज़ :

झड़पों के बाद आजरबैजान के साथ हॉटलाइन स्थापित करने का समझौता किया : आर्मेनिया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 09:52 IST

Open in App

येरेवान, 24 नवंबर (एपी) आर्मेनिया और आजरबैजान की सीमा पर गत सप्ताह हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के रक्षा प्रमुखों के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने संबंधी समझौता किया गया है।

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान ने मंगलवार को एक ऑनलाइन समाचार सम्मेलन में कहा कि आर्मेनिया और आजरबैजान के अधिकारियों के बीच संपर्क अधिक होना चाहिए ताकि ‘‘हालात स्थिर बनाने, समाधान तलाशने और संकटों से बचने की कोशिश में मदद’’ मिल सके।

पाशिन्यान ने कहा कि 16 नवंबर को झड़पों में आर्मेनिया के छह सैनिक मारे गए और आजरबैजान ने 32 अन्य सैनिकों को कैदी बना लिया। आजरबैजान ने बताया कि उसके सात सैनिक मारे गए।

आर्मेनिया और आजरबैजान के बीच अलगाववादी क्षेत्र नेगार्नो-काराबाख को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। नेगार्नो-काराबाख आजरबैजान के क्षेत्र में आता है लेकिन यह 1994 में खत्म हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों के नियंत्रण में था। इस क्षेत्र में लड़ाई सितंबर 2020 में शुरू हुई और 44 दिनों के भीषण युद्ध में हजारों लोग मारे गए। इस युद्ध में आजरबैजान की सेना ने आर्मेनिया की सेना को खदेड़ दिया।

रूस ने शांति समझौते पर नजर रखने के लिए कम से कम पांच वर्षों के लिए करीब 2,000 शांति रक्षकों को तैनात किया है। इस शांति समझौते का आजरबैजान में जीत के तौर पर जश्न मनाया गया लेकिन आर्मेनिया में इसे विपक्षियों द्वारा विश्वासघात के तौर पर देखा जाता है। पाशिन्यान ने आर्मेनियाई बलों के नेगार्नो-काराबाख क्षेत्र पर नियंत्रण खोने से रोकने का एकमात्र रास्ता बताते हुए इसका बचाव किया।

मंगलवार को राजधानी मध्य येरेवान में करीब 2,000 विपक्षी समर्थक एकजुट हुए और उन्होंने पाशिन्यान से सीमांकन समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे सार्वजनिक करने का अनुरोध किया।

पाशिन्यान और आजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की 15 दिसंबर को यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित वार्ता के लिए ब्रसेल्स में मुलाकात करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी