लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच संघर्ष विराम के लिए सहमति बनी: खबर

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:35 IST

Open in App

इस्लामाबाद, पांच नवंबर पाकिस्तान सरकार एक व्यापक शांति समझौता करने और लगभग दो दशक पुराने आतंकवाद को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी की मदद से प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ एक अस्थायी सहमति पर पहुंची है। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

हक्कानी, विशेष रूप से घोषित एक वैश्विक आतंकवादी है जिसके सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है।

दुर्दांत हक्कानी नेटवर्क का पाकिस्तान समर्थक यह आतंकवादी, अफगानिस्तान में अमेरिका के हितों वाले कई ठिकानों पर हमला करने के मामले में एफबीआई द्वारा वांछित है।

डॉन अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, कई स्रोतों ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच लगभग दो सप्ताह तक अफगानिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत खोस्त में “सीधी और आमने-सामने बैठ कर” बातचीत हुई।

इस बातचीत के नतीजे में देशव्यापी युद्ध विराम की घोषणा करने और टीटीपी के कुछ लड़ाकों को सशर्त रिहा करने पर सहमति बनी।

हालांकि खबर के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकियों को छोड़ा जाएगा लेकिन सूत्रों ने बताया कि दो दर्जन से अधिक को रिहा नहीं किया जाएगा। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर सूत्रों ने बताया, “ये संगठन के वरिष्ठ या मध्य श्रेणी के कमांडर नहीं, बल्कि निचली श्रेणी के लड़ाके हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हम सावधान हैं।”

खबर के अनुसार सूत्र ने कहा, “महीने भर लंबा संघर्ष विराम आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह इस पर निर्भर है कि समझौता किस दिशा में आगे बढ़ता है।” यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान की ओर से टीटीपी से कौन समझौता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना