लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते का शांति से कोई संबंध नहीं : हक्कानी

By भाषा | Updated: February 6, 2021 12:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह फरवरी अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक हुसैन हक्कानी ने कहा है कि अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते का शांति से कोई संबंध नहीं है और यह मूल रूप से युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी संबंधी समझौता है।

थिंक टैंक ‘हडसन इंस्टीट्यूट’ द्वारा ‘‘अफगान शांति प्रक्रिया: प्रगति या संकट?’’ विषय पर ऑनलाइन आयोजित समारोह में हक्कानी ने कहा, ‘‘ मैं अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते का लंबे समय से आलोचक हूं। मेरा मानना है कि इस समझौते का शांति से कोई लेना देना नहीं है और यह सुरक्षा बलों की वापसी का समझौता है। तालिबान से केवल एक चीज की प्रतिबद्धता व्यक्त करने को कहा गया कि वे अंत: अफगान वार्ता करेंगे ना कि वे शांति के लिए सहमत होंगे।’’

ट्रंप प्रशासन ने दोहा में पिछले साल फरवरी में तालिबान के साथ शांति समझौता किया था। समझौते में आतंकवादी समूह की ओर से सुरक्षा की गारंटी के बदले अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी की योजना बनाई गई थी।

हक्कानी ने कहा कि तालिबान की शांति की परिभाषा अमेरिका की परिभाषा से बहुत अलग है।

हडसन इंस्टीट्यूट में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के निदेशक हक्कानी ने कहा, ‘‘तालिबान का मानना था कि जब उसके इस्लामी अमीरात की स्थापना हो जाएगी, तभी शांति स्थापित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?