लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर व भारत के बीच यात्री उड़ानों को बहाल करने की सहमति बनी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:48 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 21 नवंबर सिंगापुर ने निर्धारित वाणिज्यिक यात्री उड़ानों का संचालन बहाल करने के लिए भारत के नागर विमानन मंत्रालय के साथ सहमति जताई है।

सिंगापुर नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएस) ने रविवार को कहा कि भारत के साथ सिंगापुर ‘टीकाकरण यात्रा लेन’ (वीआईएल) 29 नवंबर को शुरू होगा और चेन्नई, दिल्ली तथा मुंबई से रोज छह उड़ानों का संचालन होगा।

भारत से अल्पकालिक आगंतुकों और लंबी अवधि के पास धारकों के लिए ‘टीकाकरण यात्रा पास’ (वीटीपी) के लिए आवेदन सोमवार से शुरू होंगे।

सीएएएस ने कहा है कि एयरलाइंस भारत और सिंगापुर के बीच गैर-वीटीएल उड़ानें भी संचालित कर सकती हैं, हालांकि गैर-वीटीएल उड़ानों के यात्री मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अधीन होंगे।

चैनल न्यूज़ एशिया ने खबर दी है, “सीएएएस इस बात को समझता है कि यात्री वीटीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं और हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि वीटीपी के आवेदन के लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।”

प्राधिकरण ने कहा कि 29 नवंबर से 21 जनवरी 2022 तक सिंगापुर में प्रवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए वीटीपी आवेदन खुलेंगे।

वीटीपी आवेदकों के पास पासपोर्ट और टीकाकरण का डिजिटल सबूत होना चाहिए। सीएएएस ने कहा कि उन्हें अपने आगमन पर कोविड-19 पीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट आने तक उस स्थान के बारे में भी पता होना चाहिए जहां वे पृथक-वास में रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें