लाइव न्यूज़ :

संरा की एजेंसियां भारत के लिए सात हजार ऑक्सीजन सांद्रक, अन्य उपकरण खरीद रहीं : प्रवक्ता

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:29 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि भारत में मौजूद विश्व निकाय की टीम स्थानीय अधिकारियों की कोविड-19 से निपटने में मदद कर रही है और हजारों ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सजीन उत्पादन संयंत्र और अन्य अवश्यक उपकरणों की मदद पहुंचाने के लिए उन्हें खरीद रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की टीम चल अस्पताल बनाने में भी मदद कर रही है।

फरहान हक ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि आप मौजूदा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत को हमारी मदद के बारे में जानना चाह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम वहां समन्वयक रेनेटा लोक डेस्सालियान के नेतृत्व में महामारी से लड़ रहे अधिकारयों को सहयोग दे रही है और उपकरण एवं अन्य आपूर्तियां कर रही हैं।’’

हक ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) 7,000 ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए 500 नेजल उपकरणों सहित अन्य सामान खरीद रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले संयंत्र, कोविड-19 जांच मशीन और पीपीपी किट की मदद भी पहुंचाई जा रही है।

हक की टिप्पणी उनके उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिये भारत की मदद करने की पेशकश की थी लेकिन इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद