लाइव न्यूज़ :

संरा की एजेंसियां भारत के लिए सात हजार ऑक्सीजन सांद्रक, अन्य उपकरण खरीद रहीं : प्रवक्ता

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:31 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र कोविड- 19 महामारी से निपटने में भारत की मदद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हजारों ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सजीन उत्पादन संयंत्र व अन्य अवश्यक उपकरणों को भेजने के लिए उनकी खरीद कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की टीम सचल अस्पताल बनाने में भी मदद कर रही है।

फरहान हक ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि आप मौजूदा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत को हमारी मदद के बारे में जानना चाह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम वहां समन्वयक रेनेटा लोक डेस्सालियान के नेतृत्व में महामारी से लड़ रहे अधिकारयों को सहयोग दे रही है और उपकरण एवं अन्य आपूर्तियां कर रही हैं।’’

हक ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) 7,000 ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए 500 नेजल उपकरणों सहित अन्य सामान खरीद रहे हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले संयंत्र, कोविड-19 जांच मशीन और पीपीपी किट की मदद भी पहुंचाई जा रही है।

हक की टिप्पणी उनके उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिये भारत की मदद करने की पेशकश की थी लेकिन इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक