लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के बाद रूस ने भी मुक्त हवाई क्षेत्र संधि से हटने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:27 IST

Open in App

मास्को, 15 जनवरी रूस ने शुक्रवार को कहा कि वह सैन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर निगरानी उड़ानों की अनुमति देने वाले मुक्त हवाई क्षेत्र संधि (ओपन स्काईज ट्रीटी) से हटने की घोषणा की है। गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही इस संधि से अलग हो चुका है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले साल इस संधि से अमेरिका के हटने के बाद ‘‘संधि पर हस्ताक्षर करने वाले राष्ट्रों के हितों का संतुलन बहुत हद तक कम हो गया है।’’ मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के संधि से बाहर होने के बाद उसे बनाए रखने के मास्को के प्रयासों को अमेरिका के सहयोगी महत्व नहीं दे रहे हैं।

इस संधि का लक्ष्य रूस और पश्चिमी देशों के बीच विश्वास बहाल करना था और उस पर तीन दर्जन देशों ने हस्ताक्षर किये थे।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि संधि से हटने के लिए देश उचित प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना