लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के बाद पोप की जांच रिपोर्ट सामान्य, धर्मगुरु ने दो दिन बाद किया नाश्ता, चहलकदमी भी की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:13 IST

Open in App

रोम, छह जुलाई (एपी) आंतों की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को नाश्ता किया, अखबार पढ़ा और चहलकदमी की। । वेटिकन ने कहा कि सर्जरी के बाद की उनकी जांच रिपोर्टें सामान्य हैं।

वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एक बयान में कहा कि रविवार को पोप की सर्जरी की गई थी और इसके बाद रात में पोप को अच्छी नींद आई। उन्होंने बताया , ‘‘आज सुबह उन्होंने नाश्ता किया, कुछ अखबार पढ़े और थोड़ी चहलकदमी की।”

ब्रूनी ने कहा कि सर्जरी के बाद वह स्वस्थ हो रहे हैं और उनकी नियमित जांचे भी सामान्य हैं। 84 वर्षीय फ्रांसिस की रविवार को आंत संबंधी सर्जरी की गई थी जो तीन घंटे चली थी। वह आंतों में संकुचन से पीड़ित थे। उनके अभी एक हफ्ते तक रोम के जेमेली पॉलीक्लिनिक में ही रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!