लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के मंत्री के इस्तीफे के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:00 IST

Open in App

टोरंटो, 13 जनवरी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। भारतीय मूल के कनाडाई सिख मंत्री नवदीप बैंस के अचानक इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में यह फेरबदल किया गया है।

ट्रूडो ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मंगलवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘नवदीप बैंस ने घोषणा की है कि वह अपने परिवार के साथ अधिक वक्त बिताने के लिए नवाचार, विज्ञान एवं उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उनकी घोषणा से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए हम कनाडा के मंत्रिमंडल में कुछ बदलावों की घोषणा कर रहे हैं। ’’

बैंस ने 2013 में ट्रूडो के नेतृत्व हासिल करने में एक अहम भूमिका निभाई थी। बैंस (43) ने मंगलवार को एक वीडिया बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि परिवार के साथ कहीं अधिक वक्त बिताने के लिए वह राजनीति से सन्यास ले रहे हैं।

उनके अगले चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, बैंस ने कहा कि वह अगले चुनाव के दौरान प्रचार अभियान में एक भूमिका निभाएंगे।

बैंस, 2015 में ट्रूडो द्वारा कैबिनेट मंत्री नियुक्त गये चार सिखों में एक थे। अब ट्रूडो के मंत्रिमंडल में सिर्फ दो सिख मंत्री रह गये हैं।

पूर्व अंतरिक्षयात्री एवं परिवहन मंत्री मार्क गार्नेउ को नया विदेश मंत्री बनाया गया है, जबकि फ्रांकवा फिलीप शैंपेज को नवाचार, विज्ञान एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला