लाइव न्यूज़ :

आराम के बाद वार्ताकारों को जलवायु परिवर्तन वार्ता में अच्छे नजीजे की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:01 IST

Open in App

ग्लासगो, 13 नवंबर (एपी) वार्ताकार शनिवार सुबह इस उम्मीद के साथ संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के आयोजन स्थल पर पहुंचे एक अच्छी रात की नींद उन्हें ऐसे समझौते पर मुहर लगाने में मदद करेगी जिसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से निपटने के वास्ते दुनिया के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए विश्वसनीय कहा जा सकता है।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में वार्ता की अध्यक्षता कर रहे ब्रिटिश अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात लगभग 200 देशों के वार्ताकारों को कुछ आराम करने के लिए कहा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि वार्ता के महत्वाकांक्षी परिणाम की उम्मीद है।

वार्ता में शामिल देश तीन मुख्य विषयों पर बंटे हैं जिनमें गरीब राष्ट्रों के लिए वित्तीय सहायता; आम तौर पर अंतिम समझौते में कोयले की समाप्ति और जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त करने का उल्लेख शामिल है। इसमें यह सवाल भी कि शामिल है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए राष्ट्रों को कितनी जल्दी नए लक्ष्यों के साथ वापस आना होगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया 2015 के पेरिस समझौते के अनुरूप पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में सदी के अंत तक ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 फ़ारेनहाइट) तक सीमित करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल