लाइव न्यूज़ :

फिलीपींस के बाद अब चीन पहुंचा सुपर टाइफून, 400 से अधिक उड़ानें रद्द

By भाषा | Updated: September 16, 2018 19:58 IST

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 24.5 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया है और रविवार को प्रांत में 48,000 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर वापस बुलाया गया है।

Open in App

बीजिंग, 16 सितंबर: चीन ने सुपर टाइफून ‘मांगखुट’ के रविवार को दक्षिणी गुआंगदोंग में आने के बाद 24.5 लाख से अधिक लोगों को वहां से हटा दिया है और 400 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया है।

इससे पहले इस टाइफून ने हांगकांग में तबाही मचाई और फिलीपीन में इससे 49 लोगों की मौत हुई।

टाइफून दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के जियांगमेन शहर के तट पर रविवार शाम को पहुंचा। इस दौरान हवा की रफ्तार 162 किमी प्रति घंटे थी।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 24.5 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया है और रविवार को प्रांत में 48,000 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर वापस बुलाया गया है।

2 9, 000 से अधिक निर्माण स्थलों पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है और 632 पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले, मांगखुट टाइफून आने पर चीन के दक्षिणी द्वीप प्रांत हेनान में दो हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि सभी तटीय रिसॉर्ट्स और स्कूल बंद हैं।

गुआंगदोंग, हेनान और गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र समेत दक्षिणी चीन क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज आंधी और भारी वर्षा हुई।

हेनान प्रांतीय पर्यटन विभाग ने सभी मनोरम क्षेत्रों, स्कूलों और बाहरी व्यवसायों को रविवार और सोमवार की सुबह बंद करने का आदेश दिया है। गुआंगदोंग ने भी इसी तरह की सावधानी बरती है।

शनिवार तक गुआंगदोंग के तटीय शहरों से सभी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह बुलाया गया है। गुआंगदोंग और हेनान को जोड़ने वाले क्योनझाऊ जलडमरूमध्य में नौका सेवाओं को शनिवार की सुबह से निलंबित कर दिया गया।

गुआंगदोंग सिविल मामलों के विभाग ने खराब मौसम की स्थिति में आश्रय लेने के जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिये 3777 आपात आश्रय गृह खोले हैं और आपदा उन्मुख क्षेत्रों से 100,000 लोगों को स्थानांतरित कर दिया है।

गुआंगदोंग आपदा राहत मुख्यालय ने पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को निर्माण स्थलों, डाइकों और औद्योगिक परियोजना स्थलों पर सुरक्षा जोखिमों की जांच के लिए भेजा है।

गुआंगदोंग ने तटीय शहरों में सैन्य बलों को भेजा है और आपातकालीन बचाव के लिए 1,000 लाइफबोट और आपदा राहत सामान तैयार रखा है।

प्रांतीय मौसम विभागों ने सेल फोन उपयोगकर्ता को मीडिया आउटलेट और मौसम अलर्ट के माध्यम से टाइफून की गतिविधि की वास्तविक समय की निगरानी जानकारी भेजी है।

शेन्झेन हवाई अड्डे से होकर जाने वाली उड़ानें रविवार को सुबह 8 बजे तक रद्द कर दी गई थी। शहर से होकर गुजरने वाली सभी लंबी दूरी की कोच सेवाओं को शनिवार शाम 6 बजे से निलंबित कर दिया गया है।

रविवार को, गुआंगदोंग के तटीय शहरों में लगभग सभी शहरी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को रोक दिया गया और तटीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला