लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पाबंदियां हटने के बाद व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करेगा मास्क लगाना

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:09 IST

Open in App

(इंट्रो में दिनांक में बदलाव के साथ रिपीट)

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार जुलाई ब्रिटेन में 19 जुलाई (रिपीट) 19 जुलाई से लॉकडाउन पाबंदियां हटाए जाने के बाद मास्क लगाना ''व्यक्तिगत इच्छा'' पर निर्भर करेगा। आवासीय मंत्री रॉबर्ड जेनरिक ने रविवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन की मीडिया में रविवार को आईं खबरों के बीच मंत्री की यह टिप्पणी आई है। खबरों में संकेत दिया गया था कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म करने और अन्य कदमों की घोषणा करने वाले हैं।

जेनरिक ने बीबीसी से कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे पास टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के चलते पाबंदियां हटाने और सामान्य स्थिति में लौटने की गुंजाइश है। अब हमें एक अलग दौर की ओर बढ़ना होगा। हमें वायरस के साथ रहना, सावधानी बरतना और जिम्मेदारी के साथ रहना सीखना होगा।

मास्क लगाने की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मैं फिलहाल कोई वादा नहीं कर सकता क्योंकि प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में घोषणा करेंगे। यदि आंकड़े ठीक रहे तो ऐसा किया जा सकता है।''

ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,885 नए मामले सामने आए और 18 रोगियों की मौत हुई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में 3 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है और 85 प्रतिशत से अधिक व्यस्क पहली खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल