लाइव न्यूज़ :

दावानल के बाद, यूरोप के भूमध्यसागरीय देशों के नेताओं ने सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:53 IST

Open in App

एथेंस, 17 सितंबर (एपी) गर्मी के दिनों में दक्षिणी यूरोप के जंगलों में लग रही भीषण आग की पृष्ठभूमि में एथेंस में हुई एक बैठक में यूरोप के भूमध्यसागरीय देशों के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।

वार्ता शुरू होने के बाद जारी किये गये एक संयुक्त बयान के अनुसार इन नेताओं ने ‘‘राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर तत्काल और महात्वाकांक्षी वैश्विक कदम उठाने के प्रति दृढ़ संकल्प जताया।’’

यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वोन डे लेयेन ने कहा, ‘‘ यह सही समय पर उठाया गया बिल्कुल सही कदम है क्योंकि हम सभी देख रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन का भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर भारी असर हो रहा है।’’

इस वार्ता में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और माल्टा, ग्रीस, साइप्रस, स्लोवेनिया, क्रोएशिया और पुर्तगाल के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

क्षेत्र में गर्मी के दिनों में जंगलों में लगी आग की पृष्ठभूमि में जलवायु परिवर्तन और क्षेत्र पर उसका प्रभाव चर्चा का पहला विषय है। इस साल गर्मियों में बढ़ते तापमान और जंगलों में लगी आग से सबसे ज्यादा यूनान प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?