लाइव न्यूज़ :

चीन में आबादी कम होने की खबरों के बाद सरकार ने कहा, 2020 में जनसंख्या में वृद्धि हुई

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:10 IST

Open in App

बीजिंग, 29 अप्रैल (एपी) चीन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की आबादी पिछले साल बढ़ी है। सरकार का यह बयान एक खबर के बाद आया है जिसमें आबादी में आश्चर्यजनक ढंग से गिरावट दर्ज होने का अनुमान जताया गया है।

इस खबर से आर्थिक विकास को संभवत: नीचे की ओर ले जाने वाला दबाव पड़ सकता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने अपने एक वाक्य के बयान में कोई ब्यौरा नहीं दिया और कहा कि जनसंख्या के आंकड़े बाद में बताए जाएंगे। लेकिन ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ की खबर पर प्रतिक्रिया देने का असामान्य फैसला मुद्दे की राजनीतिक संवेदनशीलता को दर्शाता है।

द फाइनेंशियल टाइम्स की खबर में कहा गया कि चीन की 2020 की जनगणना से अवगत लोगों को उम्मीद है कि 2019 में 1.4 अरब के पास पहुंची देश की आबादी में 1959-61 के बाद पहली बार गिरावट देखी जाएगी। उस वक्त सूखे की वजह से लाखों लोग मारे गए थे।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने 1980 से जनसंख्या नियंत्रण नियम लागू किए हुए हैं लेकिन एक साथ इतनी गिरावट से अर्थव्यवस्था में श्रमिकों का प्रवाह घट जाएगा वह भी ऐसे वक्त में जब देश विकास को बढ़ाने और गरीबी को हटाने का प्रयास कर रहा है।

एनबीएस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हमारी समझ से, 2020 में, चीन की जनसंख्या बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?