लाइव न्यूज़ :

बारिश के बाद दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान बढ़ा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 50 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते 22 दिन में सबसे अधिक है।

तापमान में वृद्धि आसमान में बाद छाए रहने के कारण हुई है।

उत्तरपश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण रविवार को यहां तेज बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिली बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार तथा मंगलवार को भी बारिश हो सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसके बंद होने के बाद तापमान फिर गिरकर चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा।

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस हो गया था जो बीते 15 वर्षों में सबसे कम था। बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता गिरकर ‘शून्य’ मीटर हो गई थी।

इससे पहले आठ जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

राजधानी में अभी तक का सबसे कम तापमान जनवरी 1935 में 0.6 डिग्री से . दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब