लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में करीब सात दशक बाद किसी महिला कैदी को मौत की सजा के लिए लगाया गया इंजेक्शन

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:41 IST

Open in App

टेरे हौटे (अमेरिका),13 जनवरी (एपी) अमेरिका के कंसास में रहने वाली एक महिला को एक गर्भवती महिला की गला दबा कर हत्या करने और गर्भ काट कर भ्रूण निकालने के जुर्म में मौत की सजा दी गई। अमेरिकी सरकार ने करीब सात दशक में पहली बार किसी महिला कैदी को मौत की सजा दी है।

महिला कैदी लीसा मॉन्टगोमरी (52) को इंडियाना प्रांत के टेरे हौटे के संघीय जेल परिसर में जहरीला इंजेक्शन लगाए जाने के बाद रात 1:31 बजे मृत घोषत कर दिया गया।

मौत की सजा पर तामील होने की प्रक्रिया के दौरान मॉन्टगोमरी के के पास खड़ी महिला ने झुक कर उसके चेहरे से मास्क हटाया और पूछा कि क्या उसे अंतिम बार कुछ कहना है।

इस पर दोषी महिला ने कहा,‘‘नहीं।’’

महिला के वकील केली हेनरे ने कहा ,‘‘ लीसा को मौत की सजा देने की प्रक्रिया में शामिल लोगों को शर्म आनी चाहिए।’’

मामले के अनुसार मॉन्टगोमरी ने 2004 में मिसूरी के स्किडमोर शहर में 23 वर्षीय बॉबी जो स्टीनेट की हत्या कर दी थी। उसने एक रस्सी से बॉबी की गला दबा कर हत्या कर दी थी और एक चाकू से उसका पेट काट कर बच्ची को निकाल लिया था। उस वक्त बॉबी आठ माह की गर्भवती थी।

बाद में मॉन्टगोमरी बच्ची को अपने साथ ले गई थी और उसे अपना बताने लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला