लाइव न्यूज़ :

शरीफ के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी भी जेल में बीमार पड़े, ये है बीमारी

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:07 IST

पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की सोमवार को जवाबदेही अदालत में पेशी के दौरान उनके वकील ने एलएनजी घोटाले की सुनवाई टीवी पर प्रसारित करने की याचिका दी। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज शरीफ के बाद पाकिस्तान के एक और पूर्व प्रधानमंत्री जेल में बीमार पड़ गए हैं। वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।एक चिकित्सा बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अडियाला जेल से अस्पताल में भर्ती कराने का सुझाव दिया है।

नवाज शरीफ के बाद पाकिस्तान के एक और पूर्व प्रधानमंत्री जेल में बीमार पड़ गए हैं। वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि एक चिकित्सा बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अडियाला जेल से अस्पताल में भर्ती कराने का सुझाव दिया है। वह एलएनजी घोटाले में जेल में बंद हैं। चिकित्सा बोर्ड ने 60 साल के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता के हर्निया के ऑपरेशन कराने की सिफारिश की है।

चिकित्सा रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि उनके मूत्राशय और गुर्दे में पथरी है। पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं और लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

अब्बासी की सोमवार को जवाबदेही अदालत में पेशी के दौरान उनके वकील ने एलएनजी घोटाले की सुनवाई टीवी पर प्रसारित करने की याचिका दी। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

इधर, स्वास्थ्य और मानवीय आधार पर दो अदालतों से जमानत मिलने के एक दिन बाद रविवार को जेल में कैद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत और खराब हो गई। उनकी प्लेटलेट 45 हजार से गिरकर 25 हजार पर आ गयी है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शनिवार को अल अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में मंगलवार तक जमानत दे दी थी। इस मामले में शरीफ सात साल कारावास की सजा काट रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को धनशोधन मामले में भी लाहौर के उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी।

दोनों मामलों में जमानत चिकित्सा आधार पर दी गई। सैन्य अस्पताल के प्रधान डॉ. मोहम्मद अयाज ने पत्रकारों को बताया, ‘‘ नवाज शरीफ की प्लेटलेट रविवार को 45,000 से घटकर 25,000 रह गई है। उनकी सेहत में हल्का सुधार हुआ लेकिन हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला