लाइव न्यूज़ :

मॉस्को के ‘शैंपेन’ को रूस का बताने के बाद, फ्रांस की कम्पनी ने बंद किया निर्यात

By भाषा | Updated: July 6, 2021 09:50 IST

Open in App

मॉस्को, छह जुलाई (एपी) शराब के अधिकतर शौकीनों की मानें तो बुलबुलों वाली शानदार वाइन को ‘शैंपेन’ तभी कहा जा सकता है, जब वह फ्रांस के उसी नाम वाले क्षेत्र से हो और कुछ तय नियमों का पालन करते हुए बनाई गई हो। हालांकि एक नया रूसी कानून इसके उलट दावा करते हुए कहता है कि इस शब्द का उपयोग केवल रूसी वाइन के लिए किया जा सकता है।

कानून को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद मशहूर वाइन निर्माता ‘मोएट-हेनेसी’ ने सोमवार को कहा कि वह रूस को अपनी ‘शैंपेन’ भेजना बंद कर रहा है। शुक्रवार को अमल में लाए गए इस कानून के तहत इसका इस्तेमाल सिर्फ “रूसी शैंपेन” के लिये किया जा सकता है।

सोवियत काल से, इस ‘शैंपेन’ को रूसी भाषा में "शैम्पेनस्कॉय", शानदार वाइन कहा जाता है। वहीं, ऐसे भी मामले हैं, जहां कुछ ‘शैंपेन’ के कीमती होने की छवि के विपरीत 150 रूबल (दो अमेरिकी डॉलर) में एक बोतल बेच रहे हैं।

सरकरी समाचार एजेंसी ‘आरआईए-नोवोस्ती’ के अनुसार, ‘मोएट-हेनेसी’ की प्रवक्ता एनी कैथरिन ग्रीमल ने कहा, ‘‘ इन प्रावधानों के कारण इस नए कानून के प्रभाव का आकलन करने के लिए उत्पादों के वितरण को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।’’

वहीं, रूस के एक बड़े वाइन निर्माता का भी मानना है कि कानून उचित नहीं है।

‘आरआईए-नोवोस्ती’ के अनुसार, ‘अब्राउ-द्यूर्सो’ के अध्यक्ष पावेल टिटोव ने कहा, ‘‘ मेरे लिए, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि असली ‘शैंपेन’ फ्रांस के शैंपेन क्षेत्र से ही आती है। हमारे बाजार में रूसी वाइन की रक्षा करना और उन्हें व्यापक संरक्षण प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन किए गए विधायी उपाय उचित होने चाहिए और तथ्यों के विपरीत नहीं होने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?