लाइव न्यूज़ :

मोदी, बाइडन की मुलाकात के बाद अब ध्यान कई विषयों पर आगे बढ़ने पर केन्द्रित: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: October 9, 2021 10:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मुलाकात के एक पखवाड़े बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अब ध्यान भारत और अमेरिका के वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर निरंतर आगे बढ़ने पर है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस समय, उच्च स्तरीय वार्ताकारों चाहे वे विदेश मंत्री हों, विदेश मंत्रालय के अधिकारी हों या राष्ट्रीय सुरक्षा दल के नेता हो, उनके जरिए काम जारी रखने पर और आर्थिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, कोविड से निपटने तथा महामारी पर काबू पाने के लिए हम किस तरह आगे बढ़ सकते हैं, इस पर हमारा ध्यान होगा।’’

साकी ने कहा, ‘‘इसलिए आने वाले हफ्तों और महीनों में नेता के स्तर से निचले स्तर पर लेकिन फिर भी उच्च स्तर पर काम जारी रहेगा।’’

मोदी और बाइडन की मुलाकात के पखवाड़े भर से भी कम समय में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरे हुए तथा अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट स्तर के कई दौरे होने हैं। इनमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का अमेरिका दौरा और अमेरिका के उप विदेश मंत्री विंडी शेरमन का भारत दौरा प्रमुख हैं।

शुक्रवार को दोनों देशों की रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक हुई तथा पेंटागन ने घोषणा की कि उसके चीफ ऑफ नेवल स्टाफ अगले हफ्ते भारत जाएंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संभवत: अगले हफ्ते अमेरिका जा सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर नवंबर में ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता के अगले दौर के लिए नवंबर में वाशिंगटन डीसी जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा