लाइव न्यूज़ :

मोदी, बाइडन की मुलाकात के बाद अब ध्यान कई विषयों पर आगे बढ़ने पर केन्द्रित: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच पहली प्रत्यक्ष मुलाकात के एक पखवाड़े बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अब ध्यान अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा पर तथा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को काबू में करने समेत अनेक मुद्दों पर आगे बढ़ने पर है।

मोदी और बाइडन के बीच 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद से दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं व कई आगामी हफ्तों में होने वाली हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सितंबर में हुए क्वाड शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों ने संबंधों और साझेदारी के महत्व पर चर्चा करने का अवसर किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय, उच्च स्तरीय वार्ताकारों चाहे वे विदेश मंत्री हों, विदेश मंत्रालय के अधिकारी हों या राष्ट्रीय सुरक्षा दल के नेता हो, उनके जरिए काम जारी रखने पर और आर्थिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, कोविड से निपटने तथा महामारी पर काबू पाने के लिए हम किस तरह आगे बढ़ सकते हैं, इस पर हमारा ध्यान होगा।’’

साकी ने कहा, ‘‘इसलिए आने वाले हफ्तों और महीनों में नेताओं के बाद के उच्च स्तर पर काम जारी रहेगा।’’

मोदी और बाइडन की मुलाकात के पखवाड़े भर से भी कम समय में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरे हुए इनमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का अमेरिका दौरा और अमेरिका के उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन का भारत दौरा प्रमुख हैं। रावत पिछले हफ्ते अमेरिका गए थे और शर्मन के भारत दौरे का समापन हाल में हुआ है। अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट स्तर के कई दौरे होने हैं।

शुक्रवार को दोनों देशों की रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक हुई तथा पेंटागन ने घोषणा की है कि उसके चीफ ऑफ नेवल स्टाफ अगले हफ्ते भारत जाएंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संभवत: अगले हफ्ते अमेरिका जा सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर नवंबर में ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता के अगले दौर के लिए नवंबर में वाशिंगटन डीसी जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब