मैक्रों के संक्रमित होने के बाद, छुट्टियों पर जाने वाले परिवारों को सर्तक रहने की सलाह

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:45 IST2020-12-18T16:45:35+5:302020-12-18T16:45:35+5:30

After Macros are infected, advise families on holiday to stay alert | मैक्रों के संक्रमित होने के बाद, छुट्टियों पर जाने वाले परिवारों को सर्तक रहने की सलाह

मैक्रों के संक्रमित होने के बाद, छुट्टियों पर जाने वाले परिवारों को सर्तक रहने की सलाह

पेरिस, 18 दिसम्बर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद देश के डॉक्टरों ने छुट्टियों पर जाने वाले परिवारों को एहतियात बरतने को कहा है।

मैक्रों राष्ट्रपति आवास ‘एलईसी पैलेस’ में ही पृथक रह रहे हैं।

मैक्रों हमेशा ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने और सामाजिक दूर के नियम का पालन करते दिखे हैं। वहीं बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए जाने से पहने भी उन्होंने ठीक से खाना खाया था।

आलोचकों का कहना है कि देश के लोगों के लिए यह काफी खराब उदाहरण है और उन्होंने किसी भी सभा में छह से अधिक लोगों के शामिल ना होने का सुझाव दिया है।

राष्ट्रपति आवास के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मैक्रों को बुखार, खांसी और कमजोरी है। उन्होंने उनके इलाज से जुड़ी विस्तृत जानकारी हालांकि साझा नहीं की।

मैक्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमण का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने का संदेह है और उन्होंने क्रिसमस तथा नए साल पर छुट्टियों मनाने की तैयारी कर रहे परिवारों को अधिक सतर्कता बरतने को कहा है।

वहीं फ्रांस में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 18,254 नए मामले सामने आए। वहीं मृतक संख्या अभी 60 हजार के पास पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After Macros are infected, advise families on holiday to stay alert

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे