लाइव न्यूज़ :

चाकू से हमले के बाद, न्यूजीलैंड ने आतंकवाद की साजिश रचने को अपराध बनाया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 09:36 IST

Open in App

वेलिंगटन, 30 सितंबर (एपी) न्यूजीलैंड के नेताओं ने बृहस्पतिवार को एक कानून पारित किया जो किसी भी आतंकवादी हमले की साजिश रचने को एक अपराध बनाता है। यह उस कानूनी खामी को ठीक करता है जिसे इस महीने की शुरुआत में एक हिंसक चाकू हमले ने उजागर किया था।

नए कानून की योजना बनाने में महीनों लगे थे, लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित एक चरमपंथी द्वारा तीन सितंबर को ऑकलैंड के एक सुपरमार्केट में चाकू से दुकानदारों को छुरा घोंपने की घटना के बाद संसद के माध्यम से इसे जल्दबाजी में पारित किया गया। हमलावर ने सात लोगों को घायल किया था। सभी घायलों की हालत में सुधार हो रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने चरमपंथी, अहमद आथिल समसूदीन को गोली मार दी जब उसने सुपरमार्केट में उन पर चाकू से हमला किया था। अधिकारी 53 दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। वे चिंतित थे कि जुलाई में जेल से रिहा होने के बाद वह किसी भी समय हमला करने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस को उसे हिरासत में लेने का कोई कानूनी कारण नहीं मिला।

एक साल पहले, एक बड़ा चाकू खरीदने और उसके पास एक हिंसक इस्लामिक स्टेट वीडियो पाए जाने के बाद अभियोजकों ने समसूदीन पर आतंकवाद का आरोप लगाने का असफल प्रयास किया था।

अभियोजकों ने तर्क दिया कि इस बात के सबूत हैं कि उसने लोगों को मारने और एक विचारधारा को आगे बढ़ाने के इरादे से चाकू खरीदा था, लेकिन एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि चाकू खरीदना मुकदमे को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

न्यायाधीश ने पाया कि न्यूजीलैंड के आतंकवाद विरोधी कानून विशेष रूप से साजिश को शामिल नहीं करते।

इस महीने के हमले के बाद, प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने सितंबर के अंत तक नया कानून पारित करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!