लाइव न्यूज़ :

तूफान जेबी के बाद जापान में आया भूकम्प

By भाषा | Updated: September 6, 2018 11:25 IST

जापान में भूकंप की वजह से फोन सेवा और टेलिविजन प्रसारण भी सापोरो में प्रभावित हुआ है। 

Open in App

तोक्यो, छह सितंबर: जापान के होकायिदो द्वीप में गुरुवार को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे भूस्खलन की घटना के साथ-साथ करीब 30 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति ठप्प पड़ गई और एक परमाणु संयंत्र में जेनरेटर से बिजली की आपूर्ति करानी पड़ी। 

जापान मौसम विभाग एजेंसी ने बताया कि होकायिदो द्वीप में गुरुवार को तड़के तीन बजकर 8 मिनट पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई में तोमाकोमाई शहर में था। 

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई है हालांकि, इससे सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि तोमाकोमाई में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला और निकटवर्ती शहर अस्तुमा से कई लोगों के लापता होने की खबर है। 

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहीदे सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकारियों को सैड़कों लोगों के लापता होने और इमारतों के ढहने संबंधी फोन कॉल आए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी राहत एवं बचाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और क्षति का आकलन किया जा रहा है। 

सुगा ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आपदा कार्यबल का गठन किया है। 

जापान के न्यक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने बताया कि तोमारी परमाणु संयंत्र के तीन रियेक्टरों को बैकअप जेनरेटर की मदद से चलाया जा रहा है क्योंकि द्वीप में बिजली की आपूर्ति ठप्प पड़ गई है और यातायात चरमरा गई है। 

भूकंप की वजह से फोन सेवा और टेलिविजन प्रसारण भी सापोरो में प्रभावित हुआ है। 

टॅग्स :जापानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा