लाइव न्यूज़ :

ट्रंप से निराशा हाथ लगने के बाद अब किम की नजर बाइडन प्रशासन पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:07 IST

Open in App

सियोल, 22 जनवरी (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के लिए पिछला वर्ष काफी खराब रहा। कोरोना वायरस महामारी के कारण जहां सीमाएं बंद हुई और अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई, वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ असफल वार्ता के चलते देश से प्रतिबंध भी नहीं हटे।

अब उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ नए सिरे से शुरुआत करनी होगी जो पहले ही किम को ‘ठग’ कहकर संबोधित कर चुके हैं और ट्रंप पर आरोप लगा चुके हैं कि वह किम के परमाणु हथियारों में कमी लाने के लिए प्रयास नहीं कर रहे।

अपने हालिया राजनीतिक भाषणों में किम अपने परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने का संकल्प लेते दिखे हैं हालांकि उन्होंने कहा है कि बाइडन के साथ उनके संबंध इस बात पर निर्भर करेंगे कि वाशिंगटन उन नीतियों से दूरी बनाता है या नहीं जो उनके मुताबिक अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीतियां हैं।

यह अभी अस्पष्ट है कि किम कितना संयम रख पाते हैं। उत्तर कोरिया मिसाइल प्रक्षेपण तथा अन्य तरह से अमेरिकी प्रशासन की थाह लेने की कोशिश करता रहा है और इनसे उसका उद्देश्य अमेरिका को वार्ता के मंच तक लाने का दबाव बनाना होता है।

ऐसा लगता नहीं है कि बाइडन के लिए उत्तर कोरिया शीर्ष प्राथमिकता होगा।

सियोल में इवाह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर लीफ एरिक एस्ले ने कहा कि बाइडन प्रशासन की प्राथमिकता में सबसे पहले होगा अमेरिका में हालात बेहतर करना, अमेरिका के सहयोगियों को मजबूत करना और चीन तथा रूस के लिहाज से रणनीतियों को एक सीध में रखना। ईरान तथा उत्तर कोरिया उसके लिए इन सबके बाद आएंगे।’’

हालांकि उत्तर कोरिया उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक