लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरात में जिंदगी और मौत के बीच 54 दिनों के संघर्ष के बाद, भारतीय ने घातक बीमारी को हराया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:43 IST

Open in App

दुबई, छह दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात में 42 वर्षीय एक प्रवासी भारतीय ने यहां जिंदगी और मौत के बीच 54 दिनों तक संघर्ष करने के बाद एक दुर्लभ और घातक जीवाणु संक्रमण वाली बीमारी को मात दी है।

मूल रूप से भारत के गोवा के रहने वाले नितेश सदानंद मडगांवकर का इलाज करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक नितेश सेपसिया सिंड्रोम नामक एक बेहद घातक एवं जानलेवा जीवाणु संक्रमण से पीड़ित हो गये थे, जिसकी मृत्यु दर करीब 75 प्रतिशत मानी जाती है। लेकिन, नितेश ने आश्चर्यजनक रूप से इस संक्रमण से ठीक होने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए इसे मात दी।

सेपसिया सिंड्रोम एक घातक स्थिति है जो शरीर के कई अंगों को नाकाम करने के साथ संयुक्त श्वसन प्रणाली को भी प्रभावित करती है। पिछले 27 वर्षों से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे नितेश अगस्त के अंतिम सप्ताह में छुट्टी के बाद अबू धाबी लौटे थे। वह यूएई में चालक का काम करते हैं।

बुखार शुरू होने के दो दिन बाद 28 अगस्त को उसकी हालत काफी बिगड़ गई। नितेश का नियोक्ता उसे क्वाटरनरी केयर अस्पताल ले गया जहां उसे निमोनिया होने का पता चला। उसे तेज बुखार, थकान, जोड़ों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और सूंघने और भूख न लगने की शिकायत थी।

चिकित्सकीय जांच में नितेश के मधुमेह से पीड़ित होने का भी पता चला।

नितेश की कई प्रकार की जांच की गयी, जिसमें उसके सेपसिया सिंड्रोम से पीड़ित होने का पता चला। इसके बाद नितेश को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया और डॉक्टरों की एक बहु-अनुशासनात्मक टीम ने उसकी रिपोर्ट और स्वास्थ्य स्थितियों का विश्लेषण किया।

बुर्जील मेडिकल सिटी के आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ नियास खालिद ने अस्पताल के चिकित्सा निदेशक जॉर्जी कोशी के साथ चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व कर नितेश का इलाज शुरू किया। कुछ सप्ताह बाद नितेश की हालत में सुधार होने लगा। करीब 54 दिनों के कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार नितेश ने इस जानलेवा संक्रमण को मात दे दी।

नितेश ने इसका पूरा श्रेय चिकित्सकों को देते हुए कहा,“जब तक मैं अस्पताल पहुंचा, तब तक मेरी तबीयत काफी खराब हो चुकी थी। अगर डॉक्टरों ने मेरा अच्छा इलाज नहीं किया होता तो मैं जीवित नहीं रह पाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल